{"_id":"ebc9cd10b2e4457e58300d3f94ba87c0","slug":"ambedkar-statue-in-the-three-reports-on-breaking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर प्रतिमा तोडने के मामले में तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर प्रतिमा तोडने के मामले में तीन पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपुर देवसरा (ब्यूरो)। देवसरा इलाके के उदईशाहपुर गांव में अंबेडकर प्रतिमा तोडने के मामले में तीन के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। प्रतिमा के आसपास तलाशी के दौरान मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। मामले में बौद्ध विहार कल्याण समिति के अध्यक्ष की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
देवसरा इलाके के उदईशाहपुर गांव में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित की गई है। बीते गुरुवार की रात बाइक से जा रहे युवक अचानक वहां पहुंचे और प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। कुछ ग्रामीणों की निगाह पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। जिस पर वहां तमाम ग्रामीण जमा हो गए। शोरशराबे के दौरान वहां मौजूद तीनों युवक बाइक पर सवार होकर भाग निकले। इस बीच वहां एक युवक का मोबाइल गिर गया।
पुलिस के पहुंचने पर तलाशी के दौरान वह मोबाइल घटना स्थल पर मिल गया। यह मोबाइल भोलू उर्फ दीपक चौहान निवासी गोविंदपुर का निकला। पुलिस ने राम लखन गौतम अध्यक्ष बौद्ध कल्याण समिति की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह फरार मिला। थानाध्यक्ष अखिलेश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी युवकों तक पुलिस पहुंच जाएगी।