{"_id":"618bdc1f234d88422712c2f5","slug":"amazing-principal-wrote-criminal-on-student-s-tc","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब: प्रिंसिपल ने छात्र की टीसी पर लिख दिया अपराधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब: प्रिंसिपल ने छात्र की टीसी पर लिख दिया अपराधी
Wed, 10 Nov 2021 08:20 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Nov 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कॉलेज में बदमाशी करने वाले एक छात्र की टीसी पर प्रिंसिपल ने अपराधी लिख दिया। इसकी जानकारी होने पर छात्र के घरवाले परेशान हो गए। बाद में प्रबंधक के पास मामला पहुंचने पर इसका पटाक्षेप हुआ।
मंगरौरा विकास खंड की नेवरा ग्रामसभा में स्थित जागेश्वर यादव इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र अभिषेक कुमार और शिवशांत आपस में मारपीट कर रहे थे। प्रिंसिपल के समझाने के बाद भी शिवशांत नहीं माना। इस पर उन्होंने छात्र शिवशांत को कॉलेज से बाहर करते हुए टीसी पर आचरण अच्छा होने के स्थान पर अपराधी लिख दिया।

इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो वे परेशान हो गए। परिजन कॉलेज के प्रबंधक के पास पहुंचे। बुधवार को किसी तरह मामले का पटाक्षेप हुआ। इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही।
विज्ञापन