अमर उजाला जुनून खेल का : बैडमिंटन, टेबल टेनिस के साथ हैंडबाल मेें खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला जुनून खेल का प्रतियोगिता के तहत स्टेडियम में बैडमिंटन, हैंडबॉल, कबड्डी और टेबल टेनिस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विस्तार
अमर उजाला के जूनुन खेल का कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला स्पोर्ट स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस और हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में आयोजित हैंडबाल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक बनवारपुर गौरा की बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। वहीं बालक वर्ग में भी उच्च प्राथमिक विद्यालय बनवारपुर गौरा के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम को बड़े अंतर से हराया।
बालिका वर्ग में सेजल मिश्रा, हर्षिता मिश्रा, काजल पटेल, सुनीता पटेल, यासमीन बानो, प्राची सरोज, आकृति गौतम, गुड़िया, खुशी, महक, अनीता और चांदनी का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
बालक वर्ग में दीपक, मो. समीर, सारांश केसरवानी, शिवम सरोज, नितिन सरोज, शोभित, मो. जाबिर, मो. शादान, मो. इमरान, दीपक, शनि और अतुल मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों की सफलता पर बधाई दी। वहीं टेबल टेनिल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईओएस सरदार सिंह ने किया। दोनों खेलों में बेहतर प्रदर्शन पर खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
संत एंथोनी के दो खिलाड़ी, संगम इंटरनेशनल स्कूल से एक खिलाड़ी का चयन सीनियर वर्ग में मंडलस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सब जूनियर वर्ग में मानधाता के खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। खिलाड़ियों की जीत पर डीआईओएस सरदार सिंह, एडीआईओएस एसपी द्यिवेदी, डॉ. विंध्याचल सिंह ने बधाई दी।