{"_id":"3d331feac004fc9f37a84b4e9864f522","slug":"amar-ujala-foundation-news-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी फीस पाकर चहक उठा तरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी फीस पाकर चहक उठा तरुण
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी में चयनित तरुण को रविवार को उसकी फीस के लिए ‘अमर उजाला’ की ओर से जुटाई गई सहायता राशि का अंतिम चेक दिया गया। ‘अमर उजाला’ दफ्तर में पहुंचा तरुण पूरी फीस पाकर चहक उठा। उसके साथ ही परिजनों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। ‘अमर उजाला‘ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तरुण ने कहा, मुझे मेरी मंजिल तक पहुंचाने में ‘अमर उजाला’ ने जिस तरह से मेरी मदद की है, उसके लिए मैं और मेरा पूरा परिवार जीवन भर आभारी रहेगा। मैंने तो सोचा भी नहीं था, फीस के लिए जरूरी इतनी बड़ी राशि का इंतजाम कैसे और कहां से हो पाएगा लेकिन ‘अमर उजाला‘ ने फीस के लिए जरूरी एक लाख पांच हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराकर मेरे परिवार की चिंता दूर की और मेरी राह आसान कर दी। अब मैं आईआईटी बीएचयू में आसानी से प्रवेश ले सकूंगा।
बता दें, पट्टी इलाके के विनैका गांव के चाय विक्रेता बजरंग बहादुर यादव के पुत्र तरुण को आईआईटी में 2929वीं रैंक मिली है। उसे आठ जुलाई को बीएचयू में प्रवेश लेना है। फीस के लिए उसे एक लाख पांच हजार रुपये की आवश्यकता थी जो पूरी हो गई। ‘अमर उजाला‘ से प्रेरित होकर पट्टी विधायक राम सिंह भी तरुण को आर्थिक सहयोग देने के लिए उसके गांव विनैका पहुंचे जहां उन्होंने तरुण को 25 हजार रुपये नकद दिए। तरुण की फीस को लेकर उसके माता-पिता बेहद परेशान थे। कोई इंतजाम न होता देख उनकी चिंता बढ़ने लगी थी। इसकी जानकारी होने पर ‘अमर उजाला ने तरुण की फीस जुटाने के लिए मुहिम की शुरुआत की। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की पहल के बाद पाठकों ने मुहिम को समर्थन दिया और तीन दिनों के भीतर ही यह लक्ष्य पूरा कर लिया गया।