{"_id":"56fac0c84f1c1b8e1af00ca1","slug":"amar-ujala-choupal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल-पल बयां हुआ दर्द, अफसर बने हमदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल-पल बयां हुआ दर्द, अफसर बने हमदर्द
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी तहसील के उडै़याडीह बाजार में मंगलवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित चौपाल समस्याओं का अंबार टूट पड़ा। बड़ी संख्या में उमड़े फरियादियों ने बेधड़क अपना दर्द बयां किया। जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह, पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीके पांडेय समेत अन्य अफसरों ने लोगों की परेशानियां जानीं। कई शिकायतों का मौके ही निस्तारण किया। शेष समस्याएं संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से 15 दिन के भीतर दूर करने का आश्वासन दिया। आवास, पेंशन, बिजली, विद्युतीकरण, अवैध कब्जा की शिकायतें आम रहीं। डीएम ने किसानों को विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का निस्तारण पंद्रह दिन के अंदर हो जाएगा।
बेलखरनाथधाम ब्लाक के उडै़याडीह बाजार में मैक्स ब्लाक्स और अमर उजाला की चौपाल में शिकायतों का अंबार लग गया। अखबार पढ़कर चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे किसानों ने बेबाकी से अफसरों की मौजूदगी में अपनी बात रखी। मुख्यालय से 35 किमी दूर ग्रामीण इलाके में आयोजित चौपाल में अपने बीच जिले के मुखिया डीएम और एसपी को पाकर किसानों, व्यापारियों, महिलाओं की शिकायतों का अंबार लग गया। शिकायती पत्रों को जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए आश्वासन दिया पंद्रह दिन के अंदर शिकायतों का निस्तारण हो जाएगा।
गड़ौरी के राजेंद्र मिश्र ने कहा कि उनके गांव में जलनिगम ने पानी की टंकी स्थापित की है। तीन साल पहले स्थापित पानी की टंकी के निर्माण में 23 लाख रुपये खर्च हुए, मगर यह दुर्भाग्य है कि अभी तक बूंद भर पानी नहीं निकला है। मोटर चलते ही फटी पाइप से पानी बाहर निकलने लगता है। बिबियाकरनपुर निवासी फौजदार ने डीएम से बताया कि गांव के कोटेदार अवधेश तिवारी से राशन मांगने पर वह सल्फास खाने को कहते हैं। बताया कि जब कभी राशन दिया भी जाता है तो घर में तौल कराने पर आधा ही निकलता है। इस प्रकार घटतौली में व्यापक खेल किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा, पेंशन नहीं मिलने, अस्पताल में दवा नहीं मिलने, आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मनमानी, रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिलने, राशनकार्ड, पेयजल की समस्याएं आम रहीं। चौपाल में प्रमुख रूप से डीएम, एसपी के अलावा सीएमओ डा. वीके पांडेय, सीओ पट्टी नंद कुमार ओझा, पट्टी कोतवाल बृजेंद्र शर्मा, बेलखरनाथधाम ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कैलाश सरोज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंसाफ बहादुर सिंह, संजय शर्मा, मुन्ना पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह, राजू तिवारी, दीपू तिवारी, चंद्रकांत शुक्ला, रमेश यादव, कमलेश मिश्रा, अबरार अहमद, दिनेश सिंह, अनिल यादव, धर्मेन्द्र मिश्रा, आफताब अहमद , भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।