फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Alleged ARTO caught in medical college to challan sweeper's bike

Pratapgarh : मेडिकल कॉलेज में स्वीपर की बाइक का चालान करने पहुंचे कथित एआरटीओ को पकड़ा

Thu, 17 Nov 2022 12:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Nov 2022 12:31 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार दोपहर बाइक से पहुंचा एक व्यक्ति मोबाइल से लोगों की बाइकों का ई-चालान करने लगा। वह कर्मचारी गुलाबचंद्र की बाइक का भी चालान करने लगा। शंका होने पर कर्मचारी ने उससे पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन
Alleged ARTO caught in medical college to challan sweeper's bike
Pratapgarh News : फर्जी एआरटीओ बनकर धौंस जमाने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में बुधवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बाइक का चालान करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने कथित एआरटीओ को पकड़ लिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। वह कृषि विभाग का कर्मचारी निकला। पुलिस के मुताबिक वह पहले चित्रकूट में तैनात था।

विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार दोपहर बाइक से पहुंचा एक व्यक्ति मोबाइल से लोगों की बाइकों का ई-चालान करने लगा। वह कर्मचारी गुलाबचंद्र की बाइक का भी चालान करने लगा। शंका होने पर कर्मचारी ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। इस पर उसने खुद को एआरटीओ बताया। उसने परिवहन विभाग से निर्गत पास भी लोगों को दिखाया।
विज्ञापन



कथित एआरटीओ पर शंका होने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद अस्पताल चौकी के पुलिसकर्मियों ने उसे कोतवाली भेजा। जहां पूछताछ के बाद उसने खुद को कृषि विभाग का कर्मचारी बताया। साथ ही यह जानकारी भी दी कि पहले वह चित्रकूट जनपद में परिवहन विभाग में लिपिक रह चुका है। हकीकत का पता करने के लिए पुलिस ने कृषि विभाग के अफसरों को कोतवाली बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश कश्यप और कृषि विभाग का कर्मचारी बताया। नगर कोतवाल ने बताया कि वह दवा लेने गया था। कुछ लोगों की गलतफहमी का वह शिकार हो गया। मामले में कार्रवाई के बारे में पुलिस गोलमोल जवाब देती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed