फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Allegations of a scam at the medical college; Congress submits a memorandum.

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में घोटाले का आरोप, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Allegations of a scam at the medical college; Congress submits a memorandum.
मेडिकल कॉलेज में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
मेडिकल कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार और बदहाली को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता तेज बारिश में भीगते हुए इंदिरा भवन से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने डीएम अभिषेक पांडेय को 23 सूत्री मांगपत्र का ज्ञापन सौंपा। पूरे मामले की विजिलेंस जांच कराकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि जेम पोर्टल से 22 जून को दो आपात रिकवरी ट्रॉली आठ लाख में खरीदी गई। 15 जुलाई को एक दिन के इवेंट के लिए दस एसी का किराया 9.98 लाख रुपये दिखाया गया। डीजल में भी लूट की गई। शव वाहनों में तीन महीने में 12 लाख रुपये फर्जी डीजल का बिल दिखाया गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के नाम पर महिला अस्पताल में 3500 रुपये तक वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो विभाग में प्लेट-रॉड के नाम पर 30-40 हजार की अवैध वसूली की गई। बाहर की दवा लिखकर एमआर से कमीशन लिया जा रहा है। प्रदर्शन में प्रेम शंकर द्विवेदी, सरोज कश्यप, विजय शंकर त्रिपाठी, वेदांत तिवारी, इश्तियाक, महेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed