फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Akhilesh proved to be a game changer in Pratapgarh.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में गेम चेंजर साबित हुए अखिलेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh proved to be a game changer in Pratapgarh.
प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर भले ही भाजपा गठबंधन की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही थी, लेकिन चुनाव से दो दिन पहले जनसभा करने आए सपा मुखिया अखिलेश यादव गेम चेंजर साबित हुए। जीआईसी के मैदान में उनकी जनसभा में उमड़ी युवाओं की भीड़ ने नतीजे तय कर दिए।
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव के जादू के आगे यहां वोटरों को रिझाने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद व बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व बसपा सुप्रीमो मायावती की दाल नहीं गली।
विज्ञापन

वैसे तो शुरुआत से ही सपा व भाजपा की टक्कर मानी जा रही थी। कांग्रेस का साथ मिलने के बाद मतों का बंटवारा नहीं हो सका। इसके चलते रोचक मुकाबला देखने को मिला। राजा भैया की चुनाव से दूरी भी सपा के लिए फायदेमंद साबित हुई। अखिलेश की सभा में जनसत्ता दल का झंडा लहराते हुए कार्यकर्ता पहुंचे। जातिगत समीकरण पर पार्टी बेस वोटों के आधार से इतर कुर्मी मतदाताओं के साथ सरोज बिरादरी भी सपा के साथ आ गई। जिले में चुनावी माहौल बनाने व वोटरों को रिझाने के लिए भाजपा, सपा-कांग्रेस गठबंधन के समर्थन में सियासी दिग्गजों ने जनसभाओं में एक दूसरे के खिलाफ हुंकार भरी। एक दूसरे की कमियों को उजागर किया। सपा व भाजपा के नेता एक दूसरे पर सियासी तीर चलाते रहे। सभाओं के माध्यम से जातीय समीकरण बैठाने का भरसक प्रयास किया था। भाजपा की जनसभाओं से लग रहा था कि इस बार दोबारा जीत का इतिहास दोहराया जा सकता है, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अखिलेश की जनसभा में उमड़ी भीड़ वोट में तब्दील हो गई। जिससे सपा प्रत्याशी की जीत का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed