Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Air quality deteriorated due to fireworks on Diwali

Pratapgarh News: दिवाली पर आतिशबाजी से खराब हुई आबोहवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Air quality deteriorated due to fireworks on Diwali
बाबा बेलखनाथ धाम क्षेत्र में सुबह छाया रहा धुंध। सोशल मीडिया
दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी का असर वातावरण पर दिखने लगा है। वातावरण में धुंध की चादर तन गई है। पटाखों के धुएं के गुबार से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर भी पड़ा है। मंगलवार यहां एक्यूआई 203 के पार रहा। आबोहवा भी खराब हुई है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। वहीं, अब रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

रविवार को दिवाली पर शहर से लेकर गांव तक जमकर आतिशबाजी हुई। शाम होते ही लोग फुलझड़ी व पटाखे दगाने लगे। यह क्रम रातभर चला। अब इसका असर वातावरण में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह वातावरण में धुंध छाई रही। यही हाल मंगलवार को भी देखा गया। सुबह 11 बजे धूप तेज हुई तो धुंध हटी। मंगलवार को एक्यूआई 203 के पार रहा। अक्तूबर में अंतिम चरण में जनपद की वायु गुणवत्ता सूचकांक 154 से 177 तक दर्ज किया गया था। अब धान की कटाई भी तेज हो गई है। पराली जलाने पर वातावरण के और प्रभावित होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि नवंबर में वायु गुणवत्ता का स्तर और गिर सकता है। सर्दी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वायु गुणवत्ता सूचकांक की श्रेणी
सूचकांक : स्तर
- 0-50 : अच्छा
- 51-100 : संतोषजनक
- 101-200 : अस्वस्थ
- 201-300 : खराब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed