फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After three days, the body of a drowned youth was found floating in the river.

Pratapgarh News: तीन दिन बाद नदी में उतराता मिला डूबे युवक का शव

Fri, 08 Sep 2023 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 08 Sep 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
After three days, the body of a drowned youth was found floating in the river.
मृतक ​शिवम ​सिंह। फाइल फोटो
फोटो 29 -
विज्ञापन

करौंदी घाट के पास बुधवार की शाम मछली पकड़ने के दौरान डूबा था
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सई नदी में मछली पकड़ने के दौरान बुधवार की शाम करौंदी घाट के पास डूबे युवक शिवम का शव शुक्रवारी की सुबह घाट के पास ही उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर वहां भीड़ जुट गई। युवक के परिजन भी रोते-बिलखते घाट पर पहुंचे।
नगर कोतवाली के चकबनतोड़ गांव में रहने वाले रामपाल सिंह मजदूरी करते हैं। उसका बड़ा बेटा शिवम सिंह (18) मछली मारने का आदी था। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह मछली मारने करौंदी घाट गया था। कुछ दूरी पर ही अन्य लोग भी मछली पकड़ रहे थे। मछली पकड़ने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में समा गया था। नदी के किनारे ही उसकी चप्पल व बोरी रखी थी।
विज्ञापन

बुधवार की रात ही गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस पीएसी के जवानों को शिवम की खोजबीन में लगाया था। जवानों ने नदी में कांटा और जाल भी डाला, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह घाट के पास शव उतराता मिले तो पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सोंपा। घटना से मृतक शिवम की मां कुसुम, छोटा भाई शुभम व बहन सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed