फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After the ruckus in Sukhau Dubauli, the police made a settlement

क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली में बुलाई बैठक

Tue, 22 Jun 2021 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
After the ruckus in Sukhau Dubauli, the police made a settlement
कोतवाली क्षेत्र के सुखऊ दुबौली गांव में हुई मारपीट के मामले में सीओ ने सोमवार को ग्रामीणों संग बैठक की। गांव में फैले तनाव को उन्होंने समझौते के आधार पर निपटा दिया। कोतवाली में हुई बैठक में दोनों पक्ष समझौते के बाद गांव में बवाल न करने पर राजी हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुखऊ दुबौली में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में रविवार को मारपीट हो गई थी। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हुए थे। एक पक्ष से रामचंद्र, कड़ेदीन, अनिल व सुधरा देवी को चोटें आई थीं, वहीं दूसरे पक्ष से रामकृपाल, प्यारेलाल व मनोज सरोज घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल कड़ेदीन की तहरीर पर प्रधानपति समेत आधा दर्जन लोगों पर बलवा, जानलेवा हमले के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके साथ ही प्रधानपति विजय चौहान के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया था। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सोमवार को सुखऊ दुबौली गांव के दोनों पक्षों के तीन दर्जन लोगों को कोतवाली बुलाया गया था। बैठक में मौजूद क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने प्रधान पक्ष के साथ विपक्षी कड़ेदीन के समर्थकों से सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में बातचीत की। दोनों पक्षों आपसी समझौते पर तैयार हो गए।
विज्ञापन

सास ने बहू को पीटा, दी तहरीर
पट्टी। पारिवारिक विवाद में सास ने बहू की पिटाई कर दी। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कंधई थाना क्षेत्र के चंदुवा पट्टी गांव की संध्या देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार को पारिवारिक विवाद में सास ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने तीन घरों से नकदी और जेवरात उड़ाए
पट्टी। आसपुर देवसरा इलाके के अलग-अलग गांवों में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढाढर गांव में रविवार रात चोरों ने सुरेशचंद्र उर्फ छोटू सरोज के घर को निशाना बनाया। वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार संग बगल में बने छप्पर में सो रहा था। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बाक्स में रखे डेढ़ लाख के गहने पार कर दिए। इसी गांव के बैजनाथ सरोज के घर से चोर मंगलसूत्र, कान का झुमका, एक जोड़ी पायल व तीन हजार नकदी ले गए। इसके बाद चोरों ने बगल के गांव सिंहपुर निवासी श्रीराम यादव के घर से ताला तोड़कर लगभग दो लाख के जेवरात और दस हजार नकदी पार कर दी। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।हाईटेंशन तार गिरने से लगी आग
पट्टी। बाजार के बीच 11 हजार लाइन का तार शार्ट सर्किट की वजह से टूटकर गिर गया। जिससे आग लग गई। बिजली आपूर्ति चालू रहने से बाजारवासी सहम गए। लोगों ने उपकेंद्र में सूचना देकर आपूर्ति बाधित कराई। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सदहा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले रेड़ीगारापुर बाजार में रविवार रात 8 बजे 11 हजार लाइन का हाईटेंशन तार शार्ट सर्किट की वजह से अचानक टूटकर गिर गया। जिससे वहां आग लग गई। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था।
शौच से लौट रहे युवक को दबंगों ने पीटा
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के मजीठी गांव में शौच से लौट रहे युवक की दंबगों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के मजीठी निवासी राहुल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोसी से उनकी पुरानी रंजिश है। सोमवार की सुबह शौच से लौटते समय पड़ोसियों ने उन्हें रोककर पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
परदेस जा रहे युवक को रास्ते में रोककर पीटा
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सुखऊ दुबौली में घर से परदेस कमाने जा रहे युवक की दंबगों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुखऊ दुबौली के बलवंत सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार शाम 7 बजे वह घर से दिल्ली जा रहा था। घर से कुछ दूर पहुंचा कि रास्ते में घात लगाए बैठे दबंगों ने चुनावी रंजिश के चलते उसकी पिटाई कर दी।
पुलिस पर पथराव के मामले में 60 लोगों पर केस
दस लोग नामजद, बलवा, पथराव, सरकारी कामकाज में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज की गई रिपोर्ट
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र सुखऊ दुबौली गांव में चुनावी रंजिश में बवाल की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस पर पथराव के मामले में साठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें दस लोगों को नामजद किया गया है।
रविवार को सुखऊ दुबौली गांव में ग्राम समिति की बैठक के दौरान सदस्यों की कमी को लेकर हुए बवाल में वर्तमान प्रधान वंदना देवी के पति विजय सिंह चौहान तथा विपक्षी कड़ेदन यादव वह उनके दो भाई समेत कुल 5 लोग घायल हो गए थे। पिटाई के दौरान सभासद रीता देवी को अगवा करने की सूचना पर ग्रामीण उबल गए और गांव में तनाव बढ़ गया। मारपीट और तनाव की सूचना पर पट्टी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीण पुलिस पर ही हमलावर हो गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस के साथ गालीगलौज करते हुए पथराव कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस कंट्रोल को सूचना दी गई। जिस पर तीन थानों की फोर्स और पीएसी के साथ क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह गांव पहुंचे और मामला शांत कराया। इस मामले में सोमवार को कोतवाली के एसआई पंकज सिंह की तहरीर पर गांव के अजय पांडे, प्यारेलाल यादव, अशोक कुमार यादव, प्रदीप यादव ,राजेंद्र बिंद, अजय बिंद, रवींद्र, राजेंद्र सिंह, लवकुश, रोहित सिंह समेत 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा ,पथराव, सरकारी कामकाज में बाधा, लाकडाउन उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
सेतापुर गांव में मामूली विवाद में दंपती पर हमला
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव में मामूली विवाद को लेकर गांव के युवकों ने दंपती पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान विवाहिता पर चाकू से हमला किया गया तथा घर में मौजूद बेटियों से छेड़छाड़ की गई। घटना की तहरीर आसपुर देवसरा पुलिस को दी गई है।

सीतापुर गांव निवासी मनीराम चौरसिया ने गांव में ही एक युवक का विवाह तय कराया था। विवाह के दौरान बरात में मारपीट हो गई। विवाद के चलते अगुआ बने मनीराम पर ही सारा गुस्सा फूटा। युवक और उसके परिवार के लोग मनीराम के दरवाजे पर आए और लाठी-डंडे से उस पर हमला बोल दिया। हमले में मनीराम, उनकी पत्नी निर्मला तथा उनकी बेटियों को चोटें आई हैं। पीड़िता ने आसपुर देवसरा पुलिस को लाठी-डंडे व चाकू से हमला करने तथा छेड़छाड़ किए जाने की चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed