फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After the rain, the sky remained cloudy throughout the day

Pratapgarh News: बारिश के बाद आसमान में दिनभर छाए रहे बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
After the rain, the sky remained cloudy throughout the day
बृहस्पतिवार को सुबह रिमझिम बारिश से मोहनगंज बाजार में सड़क पर भरा पानी। संवाद
जिले में बृहस्पतिवार सुबह भी गरज-चमक के साथ बारिश हुई। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। 25 से 30 किमी की रफ्तार से हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार उड़द, मूंग, टमाटर, चरी समेत अन्य फसलों के लिए बारिश वरदान साबित हुई। जबकि आंधी के कारण 25 फीसदी तक आम के कच्चे फल गिर गए। पान की खेती को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बीते दो दिनों में करीब 12 मिमी तक बारिश हुई। बारिश से 12 हजार हेक्टेयर में बोई उड़द, मूंग, चरी, टमाटर समेत अन्य फसलों का लाभ हुआ है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि कुंडा, रामपुर खास व पट्टी क्षेत्र में पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम की पैदावार होती है। हवा चलने से 25 फीसदी कच्चे आम पेड़ से गिर गए। सभी ब्लॉकों का दो दिन में सर्वे कराकर मुख्यालय रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से मिली राहत
बारिश व हवा चलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 24 घंटे आसमान में बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed