फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After rape, lover refused to marry, teenager committed suicide by hanging herself

Pratapgarh : दुष्कर्म के बाद प्रेमी ने शादी से किया इनकार, किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 15 Sep 2025 06:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 06:35 PM IST
सार

प्रेमी के शादी से इंकार करने पर घर के अंदर दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दिया। जानकारी होने पर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतका के भाई ने गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
After rape, lover refused to marry, teenager committed suicide by hanging herself
Prayagraj - फोटो : Social media

विस्तार

प्रेमी के शादी से इंकार करने पर घर के अंदर दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दिया। जानकारी होने पर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतका के भाई ने गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

सांगीपुर थाना के एक गांव की चौदह वर्षीया किशोरी स्थानीय एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। सोमवार की सुबह घर के अंदर फंदे पर पंखे से उसका शव लटका मिला। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के भाई की ओर से दर्ज कराए गए केस में कहा गया है कि गांव के शिवांश शुक्ल ने उसकी बहन के साथ कुछ दिनों पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार को मोबाइल पर बातचीत के दौरान प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सदमे में छात्रा ने फांसी का फंदा बनाकर जान दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। मृतका चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। पिता मुंबई में टैक्सी चालक है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय और सीओ आशुतोष मिश्र में मौके पर पहुंचकर छानबीन किया। सीओ आशुतोष मिश्र का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई है। जल्द ही उसको जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed