Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After Ram Lalla, it is time to bring in Shyam Lalla: Acharya Dhirendra Krishna Shastri

रामलला के बाद श्यामलला को लाना है : आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Thu, 19 Nov 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 19 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
After Ram Lalla, it is time to bring in Shyam Lalla: Acharya Dhirendra Krishna Shastri
बेंती में श्रीराम कथा के दौरान जयकारा लगाते पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। आयोजक
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि रामलला के बाद मथुरा में श्यामलला को लाना है। उन्होंने कहा कि मत करो दिव्य भव्य तैयारी, मथुरा चलेंगे मुगदरधारी। मथुरा में मंदिर निर्माण के लिए सनातनियों से आह्वान किया।
विज्ञापन


रामकथा के दूसरे दिन आस्था का सैलाब कथा स्थल पर उमड़ रहा। 50-50 हजार की क्षमता वाले बनाए गए तीन टेंट हाउस फुल हो गए। कथा पंडाल के बाहर बैठकर श्रद्धालुओं ने कथा सुनी। सुबह करीब सात बजे आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज, अयोध्या के महंत राजू दास के साथ हौदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। गंगा स्नान के बाद धाम पर आरती-पूजन किया। इसके बाद वह सीधे बेंती कोठी पहुंचे, जहां 500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को हनुमान चालीसा का पाठ और हवन पूजन कराया। शरणार्थियों ने राम नाम का संकीर्तन किया।
विज्ञापन

मीडिया से मुखातिब आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदू परंपरा ही ऐसी है, जिससे संविधान सुरक्षित रह सकता है। सनातन की परंपरा जोड़ने की है, तोड़ने की नहीं है। अगर दूसरे मजहब और विदेशी ताकतें बढ़ जाएंगी तो स्वाभाविक है कि सनातनी भी खतरे में होगा और संविधान भी खतरे में होगा। यह राम कथा ऐतिहासिक और भव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजा भैया जैसे व्यक्ति यदि हर जिले में होंगे तो कोई कथा को रोक नहीं पाएगा। उन्हें देश का प्रखर हिंदू नेता बताया। उन्होंने कहा कि यह राजनीति के क्षेत्र में नई क्रांति है। कहा कि यदि राजसत्ता से ऐसा व्यक्तित्व भी सेवा करके देश के लिए आगे आ सकता है तो वह राजा भैया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed