{"_id":"624f24b92aca5f34cb32be0e","slug":"after-prayagraj-now-tolltax-will-have-to-be-paid-for-ayodhya-and-sultanpur-too-pratapgarh-news-ald330435859","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई माह से अयोध्या व सुलतानपुर का सफर तय करने को देना होगा टोलटैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई माह से अयोध्या व सुलतानपुर का सफर तय करने को देना होगा टोलटैक्स
विज्ञापन
प्रयागराज के बाद अब जिले के लोगों को अयोध्या और सुल्तानपुर जाने के लिए भी टोल टैक्स देना पड़ेगा। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर कोहड़ौर के छीड़ा गांव के पास एनएच की ओर से टोल प्लाजा का निर्माण कराया जा रहा है। मई माह से सुल्तानपुर, अयोध्या का सफर तय करने वाले वाहनों को टोल टैक्स देना पड़ेेगा। कुछ किसानों की भूमि के अधिग्रहण को लेकर हुए विवाद के बाद अब टोल प्लाजा का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर देल्हूपुर व मऊआइमा की सीमा पर अभी तक वाहनों से टैक्स लेने के लिए एनएच की ओर से टोल प्लाजा बनवाया गया था। अब एनएच की ओर से इसी राजमार्ग पर कोहड़ौर थाना क्षेत्र में अमेठी जनपद की सीमा के पास छीड़ा गांव में टोल प्लाजा का निर्माण कराया जा रहा है। एनएच की ओर से छीड़ा गांव के पास टोल प्लाजा के निर्माण के लिए दर्जनभर किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया था।
इन किसानों को लगभग दो करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। कुछ किसानों ने मुआवजा की धनराशि कम होने का आरोप लगाकर मामले में कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र दिया था। विवाद का निस्तारण होने के बाद संस्था की ओर से टोल प्लाजा का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। हाईवे पर करीब एक किलोमीटर तक फाउंडेशन युक्त डिवाइडर तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन
हाईवे के टोल प्लाजा से टैक्स लेने के लिए वीआईपी गेट को छोड़कर कुल छह काउंटर बनाए जा रहे हैं। टोल प्लाजा का निर्माण करने के लिए टीनशेड लगाया जा रहा है। निर्माण संस्था के अधिकारियों का दावा है कि मई माह के पहले सप्ताह में सभी कर्मचारी तैनात हो जाएंगे और वाहनों से टैक्स लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। टोल प्लाजा चालू होने के बाद सुल्तानपुर व अयोध्या का किराया भी बढ़ जाएगा।
98 रुपये नकद, फॉस्टटैग से 55 रुपये का भुगतान
शहर की ओर से सुल्तानपुर, अयोध्या सहित अन्य जनपदों की यात्रा के लिए कार समेत अन्य वाहनों को कोहड़ौर के छीड़ा गांव के टोल प्लाजा पर नकद 98 रुपये टैक्स देना पड़ेगा। फॉस्ट टैग से केवल 55 रुपये का भुगतान लगेगा। टोल प्लाजा पर वाहनों में लगे फॉस्टटैग कार्ड को स्कैन करने के लिए 8 हाई सिक्योरिटी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। वाहनों की निगरानी व आसपास के लोगों पर नजर रखने के लिए कुल 12 सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं।