फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After marriage, the addicted groom got an affair, the relatives took hostage

शादी के बाद नशेड़ी दूल्हे को बनाया बंधक, बिगड़ी तबियत

Thu, 12 May 2022 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
After marriage, the addicted groom got an affair, the relatives took hostage
अंतू थाने के पूरे भैया में बंधक बनाये गये बारात के लोगों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे भैया में शादी के बाद नशेड़ी दूल्हा गश खाकर गिर पड़ा। जब दुल्हन को पता चला कि दूल्हा स्मैक समेत दूसरे मादक पदार्थों का नशा करता है। तब दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा समेत परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। सात घंटे बाद पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने लगी। तभी दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। यह देख सभी के हाथ पैर फूल गए। आननफानन दूल्हे को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां तबीयत में सुधार होने पर दूल्हा परिवार के लोगों के साथ भाग निकला।
विज्ञापन

पूरे भैया निवासी लालमनि सिंह की बेटी प्रिया सिंह की शादी अयोध्या के अक्षैवर के रहने वाले दिनेश सिंह से तय थी। बुधवार को तय समय पर दिनेश बरात लेकर पूरे भैया पहुंचा। रात में विवाह की रस्म भी पूरी हो गई। इस बीच अचानक दूल्हा गश खाकर गिर पड़ा, जिससे हर कोई परेशान हो उठा। हालांकि दूल्हे के संग आए बरातियों के बीच से यह पता चला कि दिनेश सिंह स्मैक समेत अन्य मादक पदार्थों का नशा करता है। यह सुनते ही दुल्हन प्रिया सिंह ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा समेत उसके परिवार के लोगों को बंधक बना लिए। उन पर शादी में खर्च हुए करीब तीन लाख रुपये लौटाने का दबाव बनाने लगे। सूचना मिलने के बाद भी विलंब से गड़वारा पुलिस पहुंची। तब पर भी बात नहीं बनी। सात घंटे बाद अंतू थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराने लगे। इस बीच दिनेश की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके नाक व मुंह से खून निकलने लगा। आननफानन उसे परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां हालत में सुधार होने पर वह परिजनों संग अयोध्या रवाना हो गया। इस मामले को लेकर इलाके में खासी चर्चा रही। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि दूल्हे के नशा करने की बात सामने आने पर दुल्हन ससुराल जाने से मना कर दिया था। जिसे लेकर दुल्हन पक्ष के लोग खर्च हुए रुपये की भरपाई की मांग कर रहे थे। बंधक बनाने की बात गलत है। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed