फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After killing the vegetable vendor, the dead body was thrown in the canal

सब्जी विक्रेता की हत्या कर शव नहर में फेंका, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था घर

Tue, 31 Aug 2021 11:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
After killing the vegetable vendor, the dead body was thrown in the canal
मृत युवक राजेन्द्र। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुजरात से घर के लिए निकले सब्जी विक्रेता की लाश नहर में क्षत-विक्षत अवस्था में मिली। शव देखने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के मुरैनी निवासी राजेंद्र वर्मा (30) गुजरात में सब्जी व फल का विक्रेता था। राजेंद्र का 31 अगस्त को वरीक्षा कार्यक्रम था। जिसके लिए वह 28 अगस्त को गुजरात से घर के लिए निकला। उसने अपने पिता व भाभी को बताया था कि 29 अगस्त की रात दस बजे तक वह घर पहुंच जाएगा, मगर वह घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी तलाश करते रहे। मगर उसका सुराग नहीं लगा। मंगलवार की सुबह लालगंज कोतवाली के कटरा बलीपुर गांव के पास नहर में एक युवक का शव उतराया देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों के अनुसार युवक की गर्दन रेती हुई थी और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ मिला। शिनाख्त के दौरान ही पता चला कि शव राजेंद्र वर्मा का है। खबर मिलने पर परिजन आ गए। शव देखते ही हर कोई रोने लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके घर पर तमाम लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में लालगंज पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। राजेंद्र की हत्या किसने और क्यों की। यह अभी तक अबूझ पहेली बनी हुई है। सीओ लालगंज जगमोहन ने बताया कि घटना की गहराई से छानबीन की जा रही है। उसका मोबाइल भी गायब है। मोबाइल की काल डिटेल मंगाई गई है। जिससे घटना की तह तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed