{"_id":"68e277ad0f0eeabcde0cea3f","slug":"after-being-bitten-by-a-snake-a-young-man-took-it-to-chc-creating-panic-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : जिस सांप ने डसा, उसे पॉलिथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला- इसी ने काटा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : जिस सांप ने डसा, उसे पॉलिथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला- इसी ने काटा है
Sun, 05 Oct 2025 07:35 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Oct 2025 07:35 PM IST
सार
इलाके के रानीपुर निवासी शमशाद को सांप ने काट लिया। घर में बिजली का तार लगाते समय शमशाद के पैर के नीचे सांप आ गया। कुछ चुभने का एहसास हुआ तो उसने नीचे देखा। सांप उसके पैर के नीचे दबा था।
विज्ञापन
सर्प। सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रतापगढ़ के पट्टी इलाके में एक अजीबो गरीब वाकया सामने आया। सांप काटने के बाद युवक सांप को पॉलीथिन में भरकर डॉक्टर के पास पहुंच गया। वह सांप को बाइक की हैंडल में लटकाकर पांच किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचा तो खलबली मच गई। हालांकि उपचार के बाद युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पट्टी इलाके के रानीपुर निवासी शमशाद को सांप ने काट लिया। घर में बिजली का तार लगाते समय शमशाद के पैर के नीचे सांप आ गया। कुछ चुभने का एहसास हुआ तो उसने नीचे देखा। सांप उसके पैर के नीचे दबा था। उन्होंने तत्काल सांप को पकड़कर पॉलिथीन में डाल लिया। खुद पांच किलोमीटर बाइक चलाकर सांप को सीएचसी लेकर पहुंचा। शमशाद ने चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह को बताया कि इसी सांप ने उनको काटा है। समय रहते इलाज मिल जाने के कारण उनकी जान बच गई। इलाके में घटना की चर्चा लोगों की जुबान पर है।
विज्ञापन