फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After a dispute with his wife the young man committed suicide by setting fire to his in-laws' house

Pratapgarh : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ससुराल में ही आग लगाकर दी जान, मचा कोहराम

Tue, 11 Oct 2022 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 08:43 PM IST
सार

निशा के परिजनों ने उसकी विदाई करने से मना कर दिया। जिसे लेकर निशा व सुशील के बीच विवाद होने लगा। कुछ देर बाद आवेश में आकर सुशील ने बाइक से पेट्रोल निकाल कर अपने ऊपर डाल लिया और खुद को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
After a dispute with his wife the young man committed suicide by setting fire to his in-laws' house
आग लगाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीगंज थाना क्षेत्र के अवधानपुर में मंगलवार को ससुराल आए सुशील सरोज (35) ने पत्नी से विवाद के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही कोहराम मच गया। फतनपुर थाना क्षेत्र के केवराकला गांव निवासी सुशील सरोज की पत्नी निशा दो दिन पहले परिजनों से विवाद के बाद अपने मायके अवधानपुर चली आई थी। जिसे विदा कराने के लिए मंगलवार को सुशील अपनी ससुराल पहुंचा।

विज्ञापन



निशा के परिजनों ने उसकी विदाई करने से मना कर दिया। जिसे लेकर निशा व सुशील के बीच विवाद होने लगा। कुछ देर बाद आवेश में आकर सुशील ने बाइक से पेट्रोल निकाल कर अपने ऊपर डाल लिया और खुद को आग के हवाले कर दिया। यह देख ससुरालीजन उसे बचाने लगे। काफी मशक्कत के बाद लोग आग पर काबू पा सके। आननफानन में गंभीर रूप से झुलसे सुशील को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सुशील के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पत्नी निशा व बेटा कुणाल बार-बार बेहोश हो जा रहे थे।
विज्ञापन



दो दिन पहले हुई थी पंचायत
निशा के परिजनों के अनुसार दो दिन पहले निशा को सुशील ने घर पर जमकर पीटा था। जिसे लेकर गांव के प्रधान प पुलिस की मौजूदगी में सुशील को समझाया गया था। हालांकि पति से विवाद के बाद निशा अपने मायके आ गई। इसके पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed