फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After a dispute with his wife, the husband hanged himself and committed suicide.

Pratapgarh News: घरेलू विवाद में पति ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the husband hanged himself and committed suicide.
किशुनगंज। कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर में रविवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद पति रिंकू रावत ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

मधुपुर निवासी 38 वर्षीय रिंकू रावत राजगीर का काम करता था। रविवार की सुबह पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बात से क्षुब्ध होकर रिंकू अपने कमरे में चला गया। भीतर से दरवाजा बंद कर उसने छत के हुक के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पत्नी व बच्चे उसे आवाज देने लगे पर भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। बंद दरवाजे को खोलने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रोशनदान से कमरे में छांककर देखा तो रिंकू फंदे से लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा। युवक को नीचे उतारकर सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। सभी भाई दिल्ली में रहकर काम करते हैं। उनके आने के बाद सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बेटी लाडो व बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद रिंकू ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed