{"_id":"5df3e3f98ebc3e87e86b1962","slug":"advocates-rallied-against-sdm-pratapgarh-news-ald262887678","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने एसडीएम के विरोध में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने एसडीएम के विरोध में निकाली रैली
विज्ञापन
कुंडा कस्बे में मांगो को लेकर जुलूस निकाले अधिवक्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
अधिवक्ताओं ने एसडीएम के विरोध में 15वें दिन तहसील में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कस्बे में अधिवक्ताओं ने रैली भी निकाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई और एसडीएम के कार्यों के बारे में लोगों को बताया गया।
तहसील में एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच चल रही लड़ाई जोर पकड़ रही है। पखवारे भर से धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को भी धरना प्रदर्शन किया। दोपहर दो बजे अधिवक्ताओं ने पूरे कस्बे में रैली निकाली। इस दौरान भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट कुंडा, मेन चौराहा, सरयू नगर, भगवन तिराहा होते हुए पुन: तहसील पहुंची। तहसील में रैली गोष्ठी में तब्दील हेा गई। इस दौरन अधिवक्ताओं ने एसडीएम की कार्यशैली की चर्चा करते हुए कहा कि इस मामले में जिलाधिकारी भी अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए मौके पर नहीं आए।
अगर वह आकर अधिवक्ताओं से चर्चा करते तेा इस मामले का निस्तारण हो गया होता। अधिवक्ता एसडीएम की कार्यशैली का विरोध करते हुए एफआईआर वापस करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही वह एसडीएम मोहनलाल गुप्ता के ट्रांसफर को लेकर अडिग हैं। लगातार धरना और तहसील में तालाबंदी हुए 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक उनकी समस्याओं को सुनने या फिर धरने को समाप्त करने की दिशा में किसी अधिकारी ने पहल नहीं की है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शीतला प्रसाद, मनोज सिंह, राम कृष्ण, धीरेंद्र कुमार, धर्मराज पांडेय, अध्यक्ष प्रेचंद्र, महामंत्री धर्मराज पांडेय, अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ल, शीतला प्रसाद केसरवानी, विजय कुमार तिवारी, रमाकांत त्रिपाठी, सुनील कुमार त्रिपाठी, कौशलेश पांडेय, अशोक प्रताप, रामचंद्र विश्वकर्मा, मनोज सिंह, कुलदीप सिंह यादव आदि मौजूद रहे।