{"_id":"5dd590ca8ebc3e54af1ecad8","slug":"advocate-expressed-against-village-court-pratapgarh-news-ald2607376124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम न्यायालय के खिलाफ मुखर हुए अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम न्यायालय के खिलाफ मुखर हुए अधिवक्ता
विज्ञापन
मांगो को लेकर पुलिस लाइन के सामने चौराहे पर जाम लगाकर धरने पर बैठे अधिवक्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
पट्टी में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में बुधवार को अधिवक्ताओं का प्रदर्शन उग्र हो गया। अभी तक हड़ताल पर रहने वाले अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला और जाम लगाने के साथ ही कैबिनेट मंत्री और डीएम का पुतला फूंका। एसडीएम सदर और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
जूृनियर बार एसोसिएशन पुरातन के अधिवक्ताओं का बारह दिन से चल रहा आंदोलन बुधवार को उग्र हो गया। अधिवक्ता जुलूस निकालकर पीडब्ल्यूडी, ट्रेजरी चौराहा होते हुए पुलिस लाइन गेट पर पहुंचे। आक्रोशित वकीलों ने चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस लाइन गेट की तरफ नगर पालिका का ट्रैक्टर और अंबेडकर चौराहे की तरफ सीढ़ी लगाकर आवागमन ठप कर दिया। देखते-देखते वाहनों की कतार लग गई। मामले की जानकारी मिलने पर मनाने पहुंचे एसडीएम सदर की बात सुनकर वकील आक्रोशित हो उठे।
वह कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और डीएम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान एसडीएम और वकीलों के बीच नोकझोंक हो गई। अधिवक्ताओं ने चेताया कि ग्राम न्यायालय का विरोध अनवरत चलता रहेगा। इस मौके पर जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्र, महामंत्री जेपी मिश्र, मुश्ताक अहमद, मनोज मिश्र, महेश शुक्ल, रवि कुमार, चंद्रकांत यादव, विवेक त्रिपाठी, शिव प्रकाश मिश्र, शक्ति सिंह, चंद्रभवन मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कचहरी गेट पर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह का पुतला फूंकते अधिवक्ता।- फोटो : PRATAPGARH

कचहरी के सामने प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं को समझाते एसडीएम सदर।- फोटो : PRATAPGARH

कचहरी के सामने मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं को समझाते सीओ।- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन