{"_id":"66e330c219b1c2ee870fd3b4","slug":"adverse-entry-given-to-four-including-sdm-kunda-dpro-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-124451-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: - एसडीएम कुंडा, डीपीआरओ समेत चार को दी प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: - एसडीएम कुंडा, डीपीआरओ समेत चार को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
Thu, 12 Sep 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
आईजीआरएस शिकायतों को लेकर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई की है। शिकायतों का निस्तारण असंतोष जनक मिलने पर डीएम ने एसडीएम कुंडा, डीपीआरओ समेत चार अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। डीएम की कार्रवाई से अधिकारियों में खलबली मच गई है।
विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के प्रेमधर पट्टी गांव निवासी पेंटर मजदूर अरुण कुमार ने जनसुनवाई पोर्टल पर आवास और शौचालय न मिलने की शिकायत की थी। आईजीआरएस शिकायत में खुद की गर्दन फंसते देख ग्राम पंचायत सचिव वीरेंद्र प्रताप सरोज ने कच्चे घास फूस के मकान में रहने वाले मजदूर अरुण को दो पक्के कमरे वाले मकान मालिक होने की रिपोर्ट लगा दी।
बिना स्थलीय निरीक्षण की रिपोर्ट पर बीडीओ ने संतुष्टि दे दी। वह जांच रिपोर्ट मिलने पर परियोजना निदेशक दयाराम यादव ने शासन को प्रेषित कर दिया। इस मनमानी की खबर को अमर उजाला ने 12 सितंबर बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेने के बाद डीएम ने अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की। एसडीएम कुंडा, डीपीआरओ, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता विद्युतखंड सदर, सहायक विकास अधिकारी बिहार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। सुधार न करने पर वेतन बढ़ोतरी पर रोक लगाने की चेतावनी भी डीएम ने दी है। जांच में 310 शिकायतें डिफॉल्टर श्रेणी में मिली थीं। वहीं 15 शिकायतें असंतोषजनक मिलीं।
विज्ञापन
सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर रैंकिंग ठीक नहीं
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर अपलोड कार्य योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सीएम डैशबोर्ड पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की रैंकिंग खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त (खाद्य) अभय कुमार सिंह को सुधार की चेतावनी दी। आबकारी विभाग, डूडा विभाग, पंचायती राज विभाग, पर्यटन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग, जल निगम, प्रोबेशन विभाग, समाज कल्याण, कृषि विभाग व राजस्व विभाग की रैंकिंग ठीक नहीं मिली।