{"_id":"646a67659591aa29dc01b0b4","slug":"admit-card-will-be-issued-today-for-ravis-undergraduate-postgraduate-examinations-pratapgarh-news-c-3-1-135791-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: राविवि की स्नातक, परास्नातक परीक्षाओं के लिए आज जारी होगा प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: राविवि की स्नातक, परास्नातक परीक्षाओं के लिए आज जारी होगा प्रवेश पत्र
Mon, 22 May 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 22 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
राविवि की स्नातक, परास्नातक परीक्षाओं के लिए आज जारी होगा प्रवेश पत्र
फार्म भरने से वंचित विद्यार्थियों को रविवार को दिया गया अंतिम मौका, भरे गए परीक्षा फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। राज्य विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं को सोमवार को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। परीक्षा फार्म भरने से वंचित विद्यार्थियों को राविवि ने रविवार को फार्म भरने का अंतिम मौका दिया था।
प्रो. राजेन्द्र सिंह(रज्जू भैया) विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षा 23 मई से होगी। राविवि की ओर से विद्यार्थियों का परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया। कॉलेजो ने विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित भी कर दिया। वहीं, परीक्षा से दो दिन पहले जिले के 12 से अधिक कॉलेजों ने कुलपति को अवगत कराया कि अधिकांश विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। विश्वविद्यालय की जांच में पता चला कि परीक्षा फार्म भरने से वंचित हुए विद्यार्थियों की संख्या लगभग एक हजार के आसपास है। ऐसे में विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को परीक्षा फार्म भरने के लिए वेबसाइट चालू कर दी गयी। सुबह नौ शाम सात बजे तक कॉलेजों द्वारा परीक्षा फार्म भरा गया। विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को परीक्षा फार्म भरने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा।
वर्जन-- - कॉलेजों द्वारा बताया गया कि अधिकांश विद्यार्थियों का परीक्षा फार्म नही भरा जा सका है। विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न हो इसलिए परीक्षा फार्म भरने का रविवार को अंतिम अवसर दिया गया है। उनका प्रवेश पत्र सोमवार को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. अखिलेश सिंह,कुलपति, राज्य विवि।

वर्जन
विज्ञापन
डॉ. अखिलेश सिंह,कुलपति, राज्य विवि।