{"_id":"5e9b451d8ebc3e77b10757f9","slug":"administration-was-alert-about-the-investigation-of-competitive-students-coming-from-kota-pratapgarh-news-ald2736672150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा से आने वाले प्रतियोगी छात्रों की जांच को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा से आने वाले प्रतियोगी छात्रों की जांच को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन
विज्ञापन
bus
राजस्थान के कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के जिले में आने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम ने डिपो पहुंचकर तैयारियों की जानकारी ली और सीएमओ से सभी छात्रों की जांच कराने के बाद ही घर भेजने को कहा है। इधर, आरएम ने प्रतापगढ़ से दस रोडवेज बसें मांगी हैं।
लॉकडाउन में राजस्थान के कोटा में फंसे छात्र-छात्राओं को उनके घर तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार ने परिवहन निगम की बसों को लगाया है। शनिवार की सुबह डीएम कैंप कार्यालय में फोन घनघनाते ही अधिकारी अलर्ट हो गए। डीएम डा. रुपेश कुमार ने एआरएम मिश्रीराम भारती से दस बसों को प्रयागराज भेजने को कहा।
डीएम ने सीएमओ से कोटा से आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अंथोनी इंटर कालेज में रोक कर जांच कराने को कहा है। कोटा से आने वाले छात्र-छात्राओं को लेने के लिए जिले की दस बसें प्रयागराज भेजी गई हैं। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि जिले में कितने छात्र-छात्राएं आ रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
प्रयागराज आने के बाद ही संख्या की जानकारी होगी। उन्होंने बताया पहले सभी प्रतियोगी छात्रों को अंथोनी इंटर कालेज में रोककर जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही घर भेजा जाएगा।