{"_id":"148ad764692b6863bdfbd41ff3acd80f","slug":"administration-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चोरों पर आफत बन कर अब टूटेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत चोरों पर आफत बन कर अब टूटेगा प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
जिले में जबरदस्त बिजली चोरी को देखते हुए तमतमाई सरकार चोरों पर कार्रवाई का निर्देश डीएम अमृत त्रिपाठी को दे चुकी है। कार्रवाई की रणनीति के लिए शनिवार को अफीम कोठी में अधिकारियों ने बैठक की। इसमें जिलाधिकारी के साथ सदर एसडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक सहित विद्युत वितरण खण्ड प्रथम व द्वितीय के एक्सईएन, लाइनमैन, एसडीओ, जेई आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी को बताया कि जिले में हो रही बिजली की जबरदस्त चोरी से सरकार खफा है। शासन का निर्देश है कि बिजली चोरों के खिलाफ पुलिस अधिकारियों के साथ अभियान चला कर कार्रवाई की जाए। कहा कि बिजली चोरी के पीछे सबसे ज्यादा विद्युत विभाग के लोगों का हाथ है।
चेतावनी दी कि बिजली विभाग के जो लोग विद्युत चोरी करा रहे हैं वे सीधे से चोरों का पता बता दें। अभियान में यदि किसी ने यह कहा कि विभाग का कोई व्यक्ति उनसे पैसा लेता है तो दोनों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि जिले में 12 जनवरी से 28 फरवरी तक यह अभियान चलेगा। इस अभियान में पुलिस विभाग के अधिकारी व सिपाही से लेकर सम्बंधित तहसील के एसडीएम, तहसीलदार आदि शामिल होंगे। बिजली चोरों को डीएम ने कहा कि जो भी लोग चोरी की बिजली जला रहे हैं वे बगैर रुके विभाग से कनेक्शन लेकर प्रति माह प्रयुक्त बिजली का बिल जमा करें। अभियान में जो भी व्यक्ति बिजली चोरी करते हुए पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। दर्ज मामलों की विवेचना पुलिस दस दिन में कर के रिपोर्ट देगी। इसकी समीक्षा डीएम खुद करेंगे। बैठक में सभी को अपर पुलिस अधीक्षक ने अपना सीयूजी नम्बर दिया। कहा कि अभियान में यदि किसी भी थाने की पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद नहीं करती तो वे सीधे उनसे बात कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान भी आम आदमी अपने क्षेत्र में पांच किलोवाट या इससे अधिक की बिजली चोरी पकड़वाएगा या सूचना प्रशासन को देगा तो उसे वह पुरस्कृत करेंगे। बिजली चोरों की खबर देने वालों का नाम व उसका पता प्रशासन गोपनीय रखेगा।
विज्ञापन
विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान की सफलता पर रणनीति के लिए बुलाई गई बैठक से डीएम के जाते ही सियासी रंग गाढ़ा हो गया। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के संरक्षण आरके पाल व अध्यक्ष हेमंत नन्दन ओझा, लालगंज उपखंड के अध्यक्ष कमलेश तिवारी, नगर उपखंड अध्यक्ष महेश कुमार, पट्टी उपखंड के अशोक कुमार, रानीगंज उपखंड से विजय बहादुर सिंह आदि ने अधिकारियों को चेतावनी दी है। अफीमकोठी में ही कहाकि कर्मचारियों की मांग पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब तक वे उनकी समस्या का समाधान नहीं करते विभाग का कोई भी कर्मचारी बिजली चोरी रोको अभियान में साथ नहीं देगा। कहा कि 12 जनवरी से चलने वाले अभियान में असहयोग कर 15 जनवरी से वे सभी पूर्ण हड़ताल शुरू करेंगे।