फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Administration came into action before PM Modi's meeting, apart from SP leaders, those demanding pension were

प्रतापगढ़ : पीएम मोदी की सभा से पहले हरकत में आया प्रशासन, सपा नेताओं के अलावा पेंशन की मांग करने वाले नजरबंद

Thu, 16 May 2024 12:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 May 2024 12:02 PM IST
सार

प्रतापगढ़ में जीआईसी में गुरुवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के मद्देनजर खुफिया रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने ट्रेड यूनियन के कुछ नेताओं के साथ ही सपा के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है। इन्हें इनके घरों से तब तक नहीं निकलने दिया जाएगा जब तक प्रधानमंत्री सभा करके यहां से रवाना नहीं हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Administration came into action before PM Modi's meeting, apart from SP leaders, those demanding pension were
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीआईसी में गुरुवार को होने वाली सभा के मद्देनजर प्रशासन हरकत में आ गया है। सभा के दौरान कोई बाधा न आए इसके लिए पुरानी पेंशन की मांग करने वाले कुछ कर्मचारी नेताओं और समाजवादी पार्टी के कुछ प्रमुख नेताओं को नजर बंद कर दिया गया है। जब तक प्रधानमंत्री यहां से सभा करके चले नहीं जाते तब तक इन नेताओं इनके घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।

विज्ञापन


इनके घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। बताया जाता है कि खुफिया रिपोर्ट के आधार पर जिले में ऐसे नेताओं की सूची तैयार की गई थी जो मोदी की सभा के दौरान बाधा उत्पन्न कर सकते हैं या लोगों को भड़का सकते हैं। इसको देखते हुए मोदी के आने के पहले ही इन नेताओं को इनके घरों में ही कैद कर दिया गया है। घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

इन नेताओं को मंच पर मिलेगी जगह

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा को साधने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर पिछड़ी जाति के नेताओं को स्थान मिला है। ताकि चुनाव में इन जाति के लोग भाजपा के पक्ष में माहौल बना सकें।

पीएम मोदी की जनसभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, अनिल राजभर प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि कुर्मी बिरादरी में अनुप्रिया पटेल की खासी पकड़ है। उनकी पार्टी से विश्वनाथगंज विधानसभा के विधायक भी हैं। प्रतापगढ़ संसदीय सीट के पांच विधानसभा क्षेत्र में कुर्मी बिरादरी की आबादी भी ठीक-ठाक है।

सपा-कांग्रेस गठबंधन ने यहां से एसपी पटेल को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में प्रधानमंत्री के मंच पर अनुप्रिया की मौजूदगी कुर्मी समाज के लोगों का झुकाव भाजपा की ओर होगा। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी अपने समाज को साधेंगे। अनिल राजभर पिछड़े व दलितों को साधने का काम करेंगे। इसके अलावा पीएम के मंच पर पार्टी से जुड़े पिछड़ी, अगड़ी व दलित समाज के प्रमुख नेताओं के मौजूदगी को लेकर पार्टी की कवायद जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed