{"_id":"5f133b228ebc3e9fb004667a","slug":"adg-furious-after-seeing-waterlogging-in-police-line-imposed-class-pratapgarh-news-ald281375395","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में जलभराव देख भड़के एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में जलभराव देख भड़के एडीजी
विज्ञापन
रानीगंज थाने के जामताली में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्घ की मौत के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश ने शनिवार को पुलिस लाइन का जायजा लिया। परिसर में जलभराव देख एडीजी भड़क उठे। उन्होंने आरआई समेत अन्य अधिकारियों की क्लास लगाई। शहर में लॉकडाउन के बावजूद वाहनों का आवागमन अधिक देख नाराजगी जताई। कोतवाली का निरीक्षण कर अभिलेखों को देखा।
एडीजी जोन प्रयागराज ने शुक्रवार की देर रात जिले में पुलिसिंग की जानकारी ली। शनिवार को उन्होंने पुलिस लाइन के आवासीय परिसर का जायजा लिया। आरक्षी बैरक, रिक्रूट आरक्षी छात्रावास समेत अन्य स्थानों का जायजा लिया। कोविड केयर हेल्पडेस्क की व्यवस्था देखी। परिसर में जलभराव व सफाई व्यवस्था दुरुस्त न देख वह भड़क उठे।
आरआई समेत संबंधित अफसरों की क्लास लगाई। कहा कि परिसर में कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए और न ही जलभराव की समस्या हो। कोरोना सेल में अब तक मिले मरीजों व हॉटस्पाट के बारे में जानकारी ली। इसके बाद चौक घंटाघर पर रुककर चेकिंग की जानकारी ली। वाहनों के आवागमन को कम करने का निर्देश दिया। लाकडाउन के दौरान लोगों के बाहर निकलने पर रोक लगा दी। नगर कोतवाली का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर समेत विवेचनाओं के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टापटेन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सीसीटीएनएस कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेशचंद्र , सीओ सिटी अभय पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
युवक की नहीं हुई शिनाख्त
शहर के जोगापुर में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी। नगर कोतवाली के सीताराम धाम के पीछे शुक्रवार की सुबह एक युवक की लाश मिली थी। जिसका सिर कूंचा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे दिन भी उसके शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
ट्रक ने रिटायर बैंक कैशियर को रौंदा, मौत
साइकिल से दर्शन करने जा रहे रिटायर बैंक कैशियर को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर जामताली निवासी ब्रहादेव पांडेय (70) मुंबई में बैंक कैशियर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह हर दिन शाम को पंडितान स्थित मां काली, हनुमान के मंदिर पर दर्शन करने के लिए साइकिल से जाते थे। शनिवार की शाम को वह साइकिल से मंदिर जा रहे थे।
जामताली बाजार के करीब पेट्रोलपपं के सामने पट्टी की ओर से आ रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर पड़े और ट्रक उन्हें रौंदते हुए गुजर गया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आते देख चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। आनन-फानन में परिजन ब्रहादेव पांडेय को उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल भागे। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रानीगंज पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक का एक बेटा व एक बेटी है।

पुलिस लाइन में कर्मचारी आवास का निरीक्षण करते एडीजी प्रयागराज प्रेमप्रकाश।- फोटो : PRATAPGARH