फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Action will be taken against the colleges which do not conduct internal examination.

Pratapgarh News: आंतरिक परीक्षा न कराने वाले कॉलेजों पर होगी कार्रवाई

Mon, 14 Aug 2023 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 14 Aug 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the colleges which do not conduct internal examination.
राज्य विवि ने जारी की आंतरिक परीक्षा की तिथि, प्राप्तांकों को ऑनलाइन भेजने का निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। समय से आंतरिक परीक्षा न कराने वाले कॉलेजों के खिलाफ राज्य विश्वविद्यालय कार्रवाई करेगा। विश्वविद्यालय ने आंतरिक परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्राप्तांकों को ऑनलाइन विश्वविद्यालय को भेजना होगा।
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2022-23 की स्नातक और परास्नातक में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 17 सितंबर से कक्षाओं का संचालन भी शुरु कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने समय से परीक्षा कराने के लिए आंतरिक परीक्षाओं के तिथि की घोषणा कर दी है। विषम सेमेस्टर के छात्रों की पहली आंतरिक परीक्षा 28 अगस्त से दो सितंबर तक कराई जाएगी। दूसरी आंतरिक परीक्षा नौ अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक होगी। तीसरी आंतरिक परीक्षा 15 नवंबर के पहले कराई जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्राप्तांकों को ऑनलाइन विश्वविद्यालय भेजना होगा। आंतरिक परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच विषम सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा कराएगा। इसके बाद सम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य दो जनवरी से प्रारंभ किया जाएगा। सम सेमेस्टर के छात्रों की पहली आंतरिक परीक्षा छह से 11 फरवरी के बीच कराई जाएगी। दूसरी आंतरिक परीक्षा 11 से 16 मार्च के बीच होगी। वहीं, तीसरी आंतरिक परीक्षा 15 अप्रैल के पूर्व होगी। हर सेमेस्टर में तीन आंतरिक परीक्षाएं कॉलेज करवाते हैं। जिनके प्राप्तांक मुख्य परीक्षा के प्राप्तांकों के साथ जुड़ते हैं। आंतरिक परीक्षा पूरी होने के बाद 17 अप्रैल से 16 मई के बीच करा ली जाएगी। कुलसचिव संजय कुमार ने बताया कि आंतरिक परीक्षा की तिथि की सूचना कॉलेजों को दे दी गई है। कॉलेजों को समय से परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

---
एक सप्ताह पूर्व होगी प्रायोगिक परीक्षा
सम और विषम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व ही प्रायोगिक परीक्षा कराई जाएगी। विश्वविद्यालय ने समय से परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए प्रायोगिक परीक्षा मुख्य परीक्षा से पूर्व कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....

स्वयंसेवकों को दिलाई गई शपथ
प्रतापगढ़। एमडीपीजी कॉलेज में सोमवार को मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिवा श्रीवास्तव ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर विचार व्यक्त किए। श्वेत मिश्रा ने वीर सैनिकों की याद में गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेश पांडेय ने किया। स्वयंसेवकों काे पंच प्रण प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्राचार्य प्रो. मनोज मिश्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र, प्रो. अमिता मिश्रा मौजूद रहीं। संवाद

....
अध्यापकों को किया गया सम्मानित
प्रतापगढ़। जिला अपराध निरोधक कमेटी का वार्षिक अधिवेशन सोमवार को मीरा भवन स्थित लीला पैलेस में आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि कमेटी चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अपराधों के कुप्रभावों व उसके निराकरण की जानकारी देना कमेटी का उद्देश्य है। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी, पुलिसकर्मियों, अध्यापकों, छात्र-छात्राओं और कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संतोष श्रीवास्तव, प्रेमलाल गुप्ता, राकेश द्विवेदी, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, सुजीत श्रीवास्तव, प्रज्ञा श्रीवास्तव और शकुंतला खरे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed