{"_id":"5b5619ee4f1c1b52748b67a1","slug":"action-plan-fore-kanvar-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के लिए लागू होगा काशी का एक्शन प्लान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के लिए लागू होगा काशी का एक्शन प्लान
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। सावन में जिले के शिवालयों में होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में काशी का एक्शन प्लान लागू होगा। बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ने वाली कांवड़ियों की भीड़ को जिस तरह वहां पुलिस और प्रशासन नियंत्रित करता है, उसी तर्ज पर जिले में भी पुलिस और अफसरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी उनके साथ कांवड़िया बनकर साथ चलेंगे। पिछले दिनों कांवड़ यात्रा को लेकर बनारस में हुई बैठक में जिले को डीएम और एसपी को भी बुलाए गए थे।
पवित्र सावन माह में होने वाली शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा 28 जुलाई से शुरू हो रही है, जो कि 20 अगस्त तक चलेगी। यात्रा में खुफिया एजेंसियों द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान खुराफात की आशंका जाहिर करते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी के मद्देनजर डीएम और एसपी को बनारस में हुई बैठक में भी बुलाए गए थे। बैठक में शिवालयों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही कांवड़ियों के गुजरने वाले मार्ग पर विशेष नजर रखी जाएगी।
जिले से लगभग 36 हजार से अधिक कांवड़िए इलाहाबाद, मानिकपुर, कालाकांकर घाट, ऋंग्वेरपुर घाट से गंगा जल लाकर शिवालयों पर जलाभिषेक करते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शिवालय, सड़क, गंगा घाट पर तैनाती के साथ ही सिविल ड्रेस में महिला पुलिस भी तैनात रहेगी। व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभी से ड्यूटी प्वाइंट भी चिन्हित कर लिए गए हैं।