फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   acid victtim died

एसिड अटैक में झुलसे युवक ने दम तोड़ा

Thu, 05 Mar 2020 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
acid victtim died
कुंडा। एसिड अटैक से झुलसे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर तेजाब फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भदरी मवई गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (22) पुत्र राम सिंह मजदूरी करता था। 25 फरवरी की शाम को वह मजदूरी करके लौट रहा था। इस दौरान गांव का ही उसका दोस्त बृजेश यादव मिल गया। उसने उससे शराब पिलाने की बात कही। इसके बाद दोनों ने कहीं जाकर शराब पी। घर लौटते समय वीरेंद्र के ऊपर बृजेश ने तेजाब डाल दिया। इसके साथ ही उसे धक्का दे दिया। इससे वह झुलस गया। किसी तरह से घर पहुंचा। शरीर में जलन होने के चलते वह पीड़ा से कराहने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए एसआरएन के लिए रेफर कर दिया था। कई दिन इलाज के बाद वह कुछ ठीक हो गया था। बुधवार को फिर उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे कुंडा सीएचसी ले आए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फिर से रेफर कर दिया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। सीएचसी के डाक्टर राधेश्याम ने बताया कि उसके शरीर में नशीली चीजों से इंफेक्शन हुआ था। इससे उसका शरीर फट रहा था और चमड़ी भी गल रही थी। फिलहाल मृतक के पिता राम सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बृजेश यादव के खिलाफ तेजाब से हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed