फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accused who tried to rape student arrested in police encounter, shot in leg

Pratapgarh : छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 31 Dec 2023 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 06:42 PM IST
सार

कोचिंग जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से आरोपी की मुठभेड़ हुई है। इसमें उसके पैर में गोली लग गई है। उसको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। 

विज्ञापन
Accused who tried to rape student arrested in police encounter, shot in leg
छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रानीगंज में कोचिंग जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और मारपीट कर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। घटना को लेकर इलाके में काफी आक्रोश फैल गया था। बड़ी संख्या में लड़कियों ने कोचिंग जाना छोड़ दिया था। शनिवार को हरिहरगंज बाजार के लोगों ने दुकानें बंद कर घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के संडौरा गांव में कोचिंग जा रही छात्रा के साथ सूनसान स्थान पर छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान संडौरा की बाग में आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन


गोली लगने से आरोपी संजय गौतम पुत्र कन्हैयालाल निवासी संडौरा थाना रानीगंज घायल हो गया। उपचार के लिए उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि रविवार को आरोपी किसी और लड़की को शिकार बनाने की फिराक में था। इसी दौरान उसका पुलिस ने सामना हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed