फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accused of taking hostage to take advance

Pratapgarh News: ईंट भट्ठा संचालक से एडवांस लेने के लिए बंधक बनाने का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking hostage to take advance
थाना संग्रामगढ़ स्थित ग्राम इंदरिया में ईंट भट्ठा संचालक पर पांच मजदूरों को बंधक बनाने की शिकायत पर पुलिस जांच करने गई तो मामला कुछ और ही निकला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ईंट भट्ठा पर मौजूद मजदूर एडवांस रुपये लेने के लिए बंधक बनाने झूठा आरोप लगा रहे हैं। ईंट भट्ठा संचालक की मुंबई में बाईपास सर्जरी हुई है और लगभग डेढ़ माह से वह वहीं पर हैं।
विज्ञापन

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से मिलकर जिले के पांच मजदूरों को ईंट भट्ठे पर बंधक बनाने का आरोप लगात हुए शिकायत की। डीजीपी का फोन आते ही पुलिस संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के इंदरिया में ईंट भट्ठा पर पहुंची।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के गौहानीकला गांव निवासी मजदूर श्रवण कोरी से मामले की जानकारी ली तो पता चला कि भट्ठा मालिक अनिल मिश्रा ने एडवांस रुपये देकर मजदूरों को बुलाया था। अनिल के बीमार होने और तीन माह से भट्ठा बंद होने से वह अब अपने घर जाने के लिए एडवांस रुपये मांग रहे हैं। श्रवण के साथ में ईंट भट्टे पर संतोष, जावेद खान, काजल देवी और चंदन भी रह रहे हैं। इन लोगों के खाने-पीने का प्रबंध भट्ठा संचालक द्वारा ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रवण का कहना है कि ईंट भट्ठा संचालक पर अभी ट्रैक्टर के सवा लाख और मजदूरों के 40,000 बकाया हैं। अनिल मिश्रा के बेटे शिवम मिश्र ने बताया कि मजदूरों को बंधक नहीं बनाया है, बल्कि वह एडवांस रुपये मांग रहे हैं। ईंट भट्ठा बंद है, ऐेसे में एडवांस मजदूरी कहां से दिया जाए।




इंदरिया में ईंट भट्ठे पर मजदूरों के बंधक बनाने का मामला सामने आने पर जांच कराई गई। किसी भी मजदूर को बंधक नहीं बनाया गया है। जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया जा रहा है, वह डेढ़ माह से मुंबई में बाईपास सर्जरी कराने के लिए अस्पताल में भर्ती है। मजदूर एडवांस रुपये मांग रहे हैं, जिसे संचालक का बेटा देने को तैयार नहीं है। - सत्येंद्र भदौरिया, एसओ, संग्रामगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed