फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accused of gang rape and robbery caught by police

Pratapgarh News: सामूहिक दुष्कर्म और लूट का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of gang rape and robbery caught by police
कंधई थाना क्षेत्र में युवक को धमकाकर उसकी पत्नी को बोलेरो से अगवा कर लूटपाट करने वाले एक आरोपी को बोलेरो के साथ पकड़ लिया। उसके पास से लूट के जेवरात की बिक्री के 12 सौ रुपये भी बरामद हुए। दो फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के रहने वाले दंपती 24 अप्रैल को कंधई थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां से आधी रात दोनों बाइक से निकले। रास्ते में परिवार के सदस्यों का इंतजार करने लगे थे। इस बीच पहुंचे बोलेरो सवार तीन लोगों ने युवक को धमकाकर भगा दिया और विवाहिता को जबरन बोलेरो में लादकर भाग निकले। रास्ते में उसकी पर्स छीन लिया। गले से लाकेट, पायल समेत अन्य जेवरात लूट लिए। कोहड़ौर थाना क्षेत्र में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले। कई दिनों की मशक्कत के बाद स्वाट टीम ने कंधई पुलिस के सहयोग से बृहस्पतिवार की रात मंगापुर चौराहे से संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरवातेज सिंह के रहने वाले पवन कुमार सरोज को बोलेरो के साथ पकड़ लिया। कंधई थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए पवन ने बताया कि वह अपने साथी उदयपुर के राहाटीकर कुरैशी का पुरवा के रहने वाले शहबाज उर्फ अरबाज उर्फ सब्बे, सद्दाम के साथ रात में बोलेरो से निकलकर लूटपाट करते हैं। लूट के रुपये बांटकर अपना खर्च चलाते हैं। उस रात भी तीनों ने महिला को अगवा कर लूटपाट की थी। जेवरात 42 सौ रुपये बेचने के बाद वाहन में डीजल भराया। इसके बाद रुपये बांट लिए। सात सौ रुपये पर्स में मिले थे। उसके पास 12 सौ रुपये लूट के जेवरात के ही हैं। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने पवन कुमार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed