फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in vihar

बैंक में घुसने को लेकर भगदड़, कई जख्मी

Wed, 23 Nov 2016 12:49 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के करीब दो सप्ताह बाद भी लोग कैश के लिए परेशान हैं। मंगलवार को विहार विकास खंड के पंचमहुआ बीओबी शाखा में सुबह दस बजे बैंक में घुसने को लेकर मारपीट हो गई। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू की तो भगदड़ मच गई। दबने से चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन महिलाएं शादी के लिए पैसा निकालने आई थीं।
विज्ञापन



पंचमहुआ गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सुबह सात बजे से ही लाइन लगी थी। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती चली गई। 10 बजे जैसे ही बैंक का गेट खुला महिला और पुरुष उसमें एक साथ घुसने के लिए दौड़ पड़े। इसके चलते धक्कामुक्की और मारपीट होने लगी। पुलिस होने के बाद भी लोग बेकाबू हो गए थे। इस दौरान चार महिलाएं गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए निकलने लगे। यह देख पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांजते हुए लोगों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी देर बाद लोगों को हटाकर महिलाओं को बाहर निकाला गया। इस दौरान रिंकी (19) पुत्री देवरू सरोज, कुमकुम (24) पुत्री कमलेश व आरती (18) पुत्री फूलचंद्र सरोज निवासी बरना घायल हो गईं। यह तीनों घर में पड़ी शादी के लिए घर से पैसे निकालने के लिए आई थीं। उधर, बेधन गोपालपुर गांव निवासी ननका देवी (55) पत्नी राम कैलाश भी धक्कामुक्की में गिरने से घायल हो गई। चारों को बाहर निकालकर बैठाया गया। उनकी हालत देख लोगों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पुलिस ने चारों की पासबुक ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed