{"_id":"5883a98f4f1c1b116eefe27d","slug":"accident-in-various-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में युवक की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में युवक की मौत, चार लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के बिहारगंज में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। कुछ ही दिनों पहले वह परदेश से कमाकर घर लौटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अन्य हादसे में चार लोग घायल हो गए।
लालगंज कोतवाली के कटैया बहुचरा गांव निवासी राजकुमार प्रजापति (28) पुत्र रामसुख मुंर्बईं में रहकर टेंपो चलाता था। सप्ताह भर पहले ही वह घर लौटा था। शनिवार दोपहर वह बाइक से रिश्तेदारी जा रहा था। जैसे ही बिहारगंज के पास पहुंचा कि तेजरफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गये। चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर उसके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गये। स्वास्थ्य कर्मचारियों के सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजकुमार के पास दो बेटे हैं राहुल और रोहित। उसकी पत्नी उर्मिला रो-रोकर जिला अस्पताल में बेहोश हो जा रही थी।
वहीं जेठवारा थाना क्षेत्र के उदापुर गांव निवासी रितिक श्रीवास्तव (20) पुत्र मनोज पालीटेक्निक द्वितीय वर्ष का छात्र है। अजगरा रानीगंज में पढ़ता है। शनिवार को बाइक से वह परीक्षा देने जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे वह जख्मी हो गया। उधर, अंतू थाना के बैजलपुर गांव निवासी अनिल कुमार (25) पुत्र राम लौट व शैलेन्द्र (25) पुत्र राम नेवाज बाइक से विहारगंज बाजार गये थे। घर लौटते समय सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे दोनों जख्मी हो गए। रानीगंज थाना के नरसिंहगढ़ गांव निवासी मोहम्मद वैश्य (20) बाइक मिस्त्री है। शनिवार को वह बाइक से विश्वनाथगंज किसी काम से जा रहा था। रास्ते में बाइक लेकर पलट गया। इससे जख्मी हो गया।