{"_id":"570be72b4f1c1b43474a6b2e","slug":"accident-in-raniganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बोलेरो ने भाई के हाथ ले ली भाई की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बोलेरो ने भाई के हाथ ले ली भाई की जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज इलाके के बालीपुर गांव में रविवार रात नियति ने एक परिवार के साथ बड़ा क्रूर खेल खेला। ऐसा हादसा हुआ कि भाई के हाथ ही भाई की जान चली गई। रात में गड्ढे में फंसी बोलेरो बाहर निकालते समय अनियंत्रित हो गई। बेकाबू बोलेरो ने घर के बाहर सो रहे युवक की जान ले ली। गाड़ी अलग चारपाई पर सो रही बहन को भी टक्कर मारते हुए घर के अंदर घुस गई। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के बालीपुर निवासी खलील अहमद का पूरा परिवार रविवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात में उसका बड़ा बेटा शमशाद बोलेरो लेकर अपने किसी परिचित को छोड़ने स्टेशन जा रहा था। पीछे करते समय बोलेरो गड्ढे में चली गई। गड्ढे से निकालने के दौरान बोलेरो अनियंत्रित हो गई। जिससे गाड़ी चारपाई पर सो रहे भाई गुफरान (18) व बहन रुबीना (20) को रौंदते हुए घर में घुस गई। उनकी चीख सुनकर परिवार के लोगों की नींद खुली। दर्द से कराह रहे गुफरान व रुबीना की हालत देख परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। दोनों को लेकर रानीगंज अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने गुफरान को मृत घोषित कर दिया। जबकि रुबीना की हालत गंभीर देख उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौट गए। सूचना मिलने पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुुंची और छानबीन कर लौट गई। परिजनों ने कहा कि उन लोगों को कोई कार्रवाई नहीं करनी है। ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों ने पंचायतनामा भरकर शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।