फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in pure acharya village

पेड़ के नीचे दबकर अधेड़ की मौत

Sun, 18 Jun 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 18 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
आंधी के दौरान पेड़ के नीचे दबकर एक अधेड़ की मौत हो गई। लालगंज कोतवाली के पूरे आचार्य निवासी मोहम्मद मुस्तकीम (55) शुक्रवार शाम घर के बाहर थे। इसी बीच धूल भरी आंधी से बचने के लिए वह घर में चला गया। कुछ देर बाद बाहर निकला और छप्पर के नीचे चला गया। तभी आंधी से आम का पेड़ उसके ऊपर गिर पड़ा। परिजनों के शोर पर गांव के लोग मौके पर आए।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने किसी तरह पेड़ को हटाया। घायल मुस्तकीम को परिजन जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव लेकर परिजन घर लौट गए। सूचना मिलने पर शनिवार को एसडीएम लालगंज, तहसीलदार और लालगंज कोतवाल मौके पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed