{"_id":"df375b2553668d52990f0db82c19bd07","slug":"accident-in-pratapgarh-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक पुलिया से भिड़ी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक पुलिया से भिड़ी, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के घर तिलक में शामिल होने आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के शव के साथ ही घायल भी रात भर पुलिया के नीचे पड़ा रहा। मंगलवार सुबह लोगों को घटना की जानकारी हो सकी।
जेठवारा थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी मनोज वर्मा (20) पुत्र मुन्नालाल अपने साथी लीलापुर के जुगई का पुरवा के राहुल (17) के साथ सोमवार को बहन के घर तिलक में शामिल होने लालगंज के सराय लालमती गांव आया था। रात में किसी काम के चलते मनोज अपने साथी के साथ बाइक से रामपुर बावली चौराहे आ गया। लौटते समय रात दस बजे के करीब रामपुर-धारूपुर मार्ग पर मोठिन गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। इससे दोनों युवक बाइक समेत पुलिया के नीचे जा गिरे। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जोरदार टक्कर के चलते बाइक पर पीछे बैठा राहुल जख्मी होने के बाद बेहोश हो गया।
रात भर राहुल बेहोशी की हालत में मृतक मनोज के शव के साथ घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। सुबह राहगीरों व स्थानीय लोगों ने देखा तो लालगंज कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। मृतक के बहनोई ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा करते हुए गंभीर हालत में राहुल को लालगंज सीएचसी भेजवाया। यहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।