{"_id":"fffa5af7aa94e659b98427ff3e125947","slug":"accident-in-pratapgarh-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलरो की टक्क र से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलरो की टक्क र से बाइक सवार युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Wed, 06 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगीपुर इलाके के रामगंज बाजार के समीप बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के गाड़ी दर्रा निवासी बालेंद्र सिंह(32) पुत्र शिवराम सिंह बुधवार को बाइक से रानीगंज कैथौला बाजार जा रहा था। रामगंज बाजार के समीप मिश्रन का पुरवा गांव के सामने देऊम चौराहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से युवक बाइक समेत गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला।
युवक की मौत की सूचना पर सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर में रोते रोते-बिलखते परिजन भी पहुंच गए। परिजनों को समझा बुझाकर पुलिस ने शांत कराया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सांगीपुर एसओ ने बताया कि शव का पीएम कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक व बोलेरो की तलाश की जा रही है।