फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in kutchery

बंदूक की गोली से तीन अधिवक्ता घायल

Fri, 11 Nov 2016 12:26 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
जिला कचहरी के सेंट्रल बार एसोसिएशन वाले अधिवक्ता चैंबर में दोनाली लाइसेंसी बंदूक से फायर हो गया। गोली के छर्रे लगने से बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। इससे आक्रोशित लोगों ने बंदूक लेकर घुसे प्रधान को जमकर पीटा। पुलिस ने लोगों के चंगुल से प्रधान को छुड़ाया। लोग घायल वकीलों को जिला अस्पताल ले गए। जहां सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। प्रधान से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



हर दिन की तरह गुरुवार को भी कचहरी में सबकुछ ठीक-ठीक चल रहा था। जिलाधिकारी कार्यालय के पश्चिम दिशा में स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता चैंबर में दोपहर बाद सभी अपने-अपने स्थानों पर चर्चा कर रहे थे। बताया जाता है कि वकील हरिकेश से मिलने के लिए बाघराय थाना क्षेत्र के जमलामऊ प्रधान कमलेश चंद्र मिश्रा पुत्र उमाशंकर मिश्रा आए थे। प्रधान के हाथ में दोनाली लोडेड लाइसेंसी बंदूक थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अधिवक्ता के चैंबर में बैठे प्रधान व वकीलों को चाय देने वाले एक युवक के पैर की ठोकर बंदूक में लग गई। इससे बंदूक नीचे गिर पड़ी और फायर हो गया। बंदूक से निकली गोली सामने बैठे बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री शंभू सिंह (60) निवासी अजीत नगर, अधिवक्ता अशोक सिंह (55) और श्याम सिंह (49) निवासी राहाटीकर थाना सांगीपुर को लग गई। हादसे से कचहरी में हड़कंप मच गया। वकीलों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। इस  दौरान कुछ लोग आरोपी प्रधान को पीटने लगे।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी, शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। किसी तरह पिट रहे प्रधान को पुलिस ने बचाया और उसकी बंदूक व खोखा कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलते ही जूबाए अध्यक्ष रोहित शुक्ला, महामंत्री जयप्रकाश मिश्रा, भूपेंद्र शुक्ला, गिरीश चंद्र मिश्रा, दिनेश पांडेय, जैनुल हसन, सिराजउद्दीन, विजयप्रकाश त्रिपाठी, विवेक शुक्ला, रजनीकांत मिश्र आदि अस्पताल पहुंच गए। कुछ ही देर में एएसपी स्वामीनाथ और सीओ सिटी शशि शेखर  दीक्षित आदि अस्पताल पहुंचे। नगर कोतवाल ने बताया कि प्रधान से पूछताछ की जा रही है। चाय देने वाले के पैर की ठोकर से  लोड बंदूक गिर गई और फायर हो गया। इससे कुछ लोगों के पैर में छर्रे लग गए हैं। तहरीर नहीं मिली है। वहीं लोगोें का कहना है कि गनीमत रही कि केवल एक फायर हुआ। जबकि दो कारतूस लोड थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed