{"_id":"40121e42d4f12b7f7b2991d91c23a8df","slug":"accident-hindi-news-317","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक- टेंपो की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक- टेंपो की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
जेठवारा के नारायनपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह ट्रक व टेंपो की भिड़ंत में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक युवक की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के रायचन्द्रपुर गांव निवासी रोशन (19) पुत्र मोहन विश्वकर्मा गुरुवार को टेंपो से जेठवारा जा रहा था। उसी टेंपो पर जेठवारा थाना क्षेत्र के कुसाही गांव निवासी परवीन बानो (28) पत्नी महमूद अली व उसकी बेटी इकरा बानो (4) व अजय (24) समेत कई लोग सवार थे। टेंपो जैसे ही नारायनपुर गांव के पास पहुंची। उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक टेंपो से टकरा गई। टेंपो पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद पहुंचे राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने रोशन लाल को इलाहाबाद रेफर कर दिया।