{"_id":"d363c63710c33b9a4120f2fd339ab186","slug":"accident-hindi-news-269","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो को बचाने के चक्कर में शनिवार दोपहर एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। मानधाता थाना क्षेत्र के हैंसी परजी निवासी दीपक सरोज (19) पुत्र रामदेव व बलवंत (22) पुत्र ननके शनिवार सुबह पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ किसी काम से ट्रैक्टर से भदोही गए थे। वहां से ट्रैक्टर लेकर चालक मनीष वापस मानधाता लौट रहा था। उसरापुर के करीब अचानक सामने एक टेंपो आ गया।
उससे बचने के लिए चालक मनीष ने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग मोड़ दी। इस दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर खाई में पलट गया। इससे उसमें सवार दीपक और बलवंत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोग पहुंचे तो दीपक और बलवंत तड़प रहे थे। लोगों ने दोनों को उठाया और दूसरे वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मानधाता पीएचसी पर डाक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। जबकि बलवंत की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।