{"_id":"344cc7cd6f42af7650e2494ae8e8f715","slug":"accident-hindi-news-262","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने सेल्समैन को रौंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने सेल्समैन को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से शनिवार की रात शराब के सेल्समैन की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
नगर कोतवाली के महुली निवासी संतोष श्रीवास्तव (60) रखहा में शराब की दुकान पर सेल्समैन था। वह हर दिन घर नहीं आता था। दुकान बंद करने के बाद वह बाजार स्थित एक मकान में सोने के लिए चला जाता था। शनिवार की देर रात वह दुकान बंद कर कमरे पर जाने के लिए सड़क पार करने लगा। तभी पट्टी की ओर जा रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे वह दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले आए। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर इलाहाबाद जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। यह देख घरवाले रास्ते से ही रोते-बिलखते लौट आए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र हैं।