फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident

बाइक भिड़ंत में व्यापारी पुत्र सहित दो गंभीर

Sat, 20 Dec 2014 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 20 Dec 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
accident
 आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में दो व्यापारी पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी व्यापारियों तक पहुंची तो जिला अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एक युवक को इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के चौक निवासी राजेश खंडेलवाल का बेटा सज्जन खंडेलवाल (18) व श्याम बिहारीगली निवासी अशोक सोनी का बेटा लवी सोनी (15) शुक्रवार की शाम बाइक से शहर के अंबेडकर चौराहे की ओर गए थे। लौटते समय राजापाल चौराहे पर सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इससे दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे की खबर व्यापारियों को लगी तो जिला अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। सज्जन खंडेलवाल की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों को मामूली चोटें आईं। प्रथम उपचार कर उनको घर भेज दिया गया। उधर इलाहाबाद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के हजियाना गांव निवासी विनोद सरोज (30) अपनी बहन उर्मिला (35) पत्नी दीपू को बाइक से लेकर शनिदेव धाम दर्शन करने आ रहा था। मानधाता थाना के गजेहड़ा जंगल के पास वह नीलगाय से टकरा गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में तैनात स्वीपर रात में गायब हो गया। हादसे के बाद सज्जन को उल्टी होने लगी। इस दौरान इमरजेंसी में गंदगी हो गई। सफाई करने के लिए डॉक्टर एसके पांडेय ने स्वीपर की खोज कराई तो वह गायब था। इसके चलते वार्ड ब्वाय को इमरजेंसी की सफाई करनी पड़ी। डॉक्टर एसके पांडेय ने इसकी सूचना सीएमएस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed