{"_id":"68e91ed3e9b9482d069def6bd7e00ee2","slug":"accident-hindi-news-241","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की ट्रक से कुचलकर मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की ट्रक से कुचलकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के साथ घर लौट रहे अधेड़ की साइकिल एक अन्य साइकिल से भिड़ गई। इससे अधेड़ सड़क पर जा गिरा। इस बीच पीछे से आ रहा ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। आंखों के सामने पति की मौत देखकर पत्नी बदहवाश हो गई। उधर, दूसरी साइकिल पर सवार युवक भी घायल हो गया। बाघराय थाना क्षेत्र के शिवभीख गांव निवासी पन्नालाल साहू (50) अपनी पत्नी शकुंतला के साथ रविवार शाम रिश्तेदारी से घर लौट रहा था।
बाबूगंज बाजार में उसकी साइकिल सामने से आ रही हथिगंवा थाना क्षेत्र के डीहा निवासी रोशनलाल मौर्य (36) की साइकिल से भिड़ गई। इससे दोनों गिर गए। पन्नालाल की पत्नी शकुंतला तो दूसरी तरफ गिरी, लेकिन पन्नालाल सड़क पर जा गिरा। इस बीच पीछे से आ रहा ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। इससे पन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत देख पत्नी को होश ही नहीं रहा। वह कुछ देर गुमसुम रही। बाद में दहाड़ें मारकर रोने लगी। उधर, रोशनलाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजवाया। कुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।