फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident

आमने-समाने दो बाइक में भिड़ंत, एक की मौत

Sun, 05 Jul 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 05 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
accident
अंतू के गौरवारी गांव के पास रविवार को आमने-सामने दो बाइक में भिड़ंत हो गई। इससे एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। अंतू थाना क्षेत्र के तारनपुर निवासी विजय कुमार (24) पुत्र रामआसरे बाइक से शहर की ओर आ रहा था। उधर, लालगंज कोतवाली के तेलियाही बहुचरा निवासी राकेश पाल (30) बाइक से अपनी ससुराल बसखुरी जा रहा था।
विज्ञापन


गौर बारी के पास दोनों में भिड़ंत हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजवाया। यहां डॉक्टरों ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि राकेश की हालत नाजुक देख कर उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। विजय के परिजन बगैर किसी को जानकारी दिए शव लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed