फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident

हादसे में पूर्व डीजीसी की मौत

Fri, 19 Dec 2014 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 19 Dec 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
accident
 पूर्व शासकीय अधिवक्ता महेश कुमार मौर्य की दुर्घटना में मौत हो गई। इससे
विज्ञापन
घर में कोहराम मच गया। साथी के निधन से अधिवक्ता दुखी हैं। जेठवारा थाना क्षेत्र के गौरा कटरागुलाब सिंह निवासी महेश कुमार मौर्य पूर्व शासकीय अधिवक्ता रह चुके थे। वह गुरुवार की रात शहर से अपने घर बाइक से जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे महेश भदोही के करीब सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में घायल मिले। राहगीरों ने किसी तरह उनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया। परिजन घायल अधिवक्ता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया।

वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी सांसें थम गईं। यह खबर घर पहुंची तो परिजन रोने बिलखने लगे। साथी के मौत की खबर पर वकील भी गमजदा हो गए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य ने महेश के निधन पर गहरा दुख जताया है। डीजीसी राजस्व विवेक उपाध्याय, समाजसेवी रोशनलाल, ललित मौर्य, संजय मौर्य, मनोज कुमार, रमेश मौर्य, अनंत मिश्र समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed