{"_id":"8b63b79aa36e1ba7826ef9edf8584dd3","slug":"accident-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली टेंपो खड्ड में पलटा, नौ छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली टेंपो खड्ड में पलटा, नौ छात्र घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
स्कूल से छात्रों को घर पहुंचाने जा रहे टेंपो जनक का पुरवा राजापुर गांव के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। टेंपो में सवार नौ छात्र घायल हो गए। हादसे गंभीर दो छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में भर्ती कराया गया है।
डेरवा स्थित नेशनल कानवेंट स्कूल में छुट्टी होने के बाद शुक्रवार को टेंपो चालक छात्र व छात्राओं को पहुंचाने उनके घर जा रहा था।
जनक का पुरवा राजापुर गांव के पास के पास पहुंचते ही अनियंत्रित हो कर टेंपो रोड किनारे खड्ड में पलट गया। इससे टेंपो में सवार स्वाती (12), प्रेयसी यादव (6), कृष्णा मिश्र (5), आस्था मिश्र (7), स्नेहा पांडेय (7), आयुष शुक्ल (9), शशांक शुक्ल (10), सरगम मिश्रा (4) व आयुष मिश्र (7) सहित अन्य छात्र व छात्राओं को चोटें आईं। हादसे में स्वाती व प्रेयसी की हालत गंभीर है। परिजनों ने इलाज के लिए दोनों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। अन्य घायल छात्र व छात्राओं को प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया।