फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   AC disappeared from Ayushman ward, patient upset due to heat

Pratapgarh News: आयुष्मान वार्ड से गायब हो गया एसी, गर्मी से मरीज परेशान

Tue, 20 Jun 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 20 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
AC disappeared from Ayushman ward, patient upset due to heat
प्रताप बहादुर मेडिकल कॉलेज के आयुष्मान वार्ड में गर्मी से बचने को मरीजों द्वारा लगाया गया निजी
आयुष्मान वार्ड से गायब हो गया एसी, गर्मी से मरीज परेशान
विज्ञापन


- सीएमएस रहे डॉ. पीपी पांडेय ने लगवाए थे तीन एसी

संवाद न्यूज एजेंसी

प्रतापगढ़। भीषण गर्मी में जब कूलर और पंखे में भी चैन नहीं मिल रहा ऐसे में मेडिकल कॉलेज के पुरुष विंग में आयुष्मान वार्ड के तीनों एसी गायब हैं। डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के पुरुष विंग के आयुष्मान वार्ड में तीन-तीन एसी लगे थे, मगर बीते साल भर पहले वार्ड से गायब हो गए। ऐसे में इस वार्ड में भर्ती मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। घर से पंखा साथ लेकर आना पड़ रहा है।


केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के तहत आने वाले मरीजों को अच्छी सुविधाओं के साथ बेहतर उपचार की सहूलियत देने के लिए वार्ड को वातानुकूलित बनाया गया। इस वार्ड को पूरी तरह से प्राइवेट वार्ड बनाने को कहा गया है। वार्ड में एसी लगाने के लिए शासन ने निर्देश दे रखा है। पुरुष विंग के सीएमएस रहे डॉ. पीपी पांडेय ने तीन साल पहले आयुष्मान वार्ड में तीन एसी लगवाए थे। जिससे गर्मी के दिनों में आयुष्मान के मरीजों को परेशान न होना पड़े, मगर उनके सेवानिवृत्त होते ही वार्ड से तीनों एसी गायब हो गए। यह भी पता नहीं चल रहा कि एसी खराब हो गए हैं या चोरी हुए हैं या मरम्मत के लिए गए हुए हैं। ऐसे में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में आयुष्मान के मरीज परेशान हो रहे हैं। मजबूरन घर से पंखा साथ लेकर आ रहे हैं। घर के पंखे के सहारे गर्मी से बचने का जुगत खोज रहे हैं। इस मामले में आयुष्मान के नोडल डॉ. सुधाकर सिंह का कहना है कि इसके लिए पत्राचार किया गया है। आयुष्मान वार्ड से एसी गायब होने के मामले की जांच कराई जा रही है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन के पास भेज दी गई है।

प्रताप बहादुर मेडिकल कॉलेज के आयुष्मान वार्ड में गर्मी से बचने को मरीजों द्वारा लगाया गया निजी

प्रताप बहादुर मेडिकल कॉलेज के आयुष्मान वार्ड में गर्मी से बचने को मरीजों द्वारा लगाया गया निजी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed